23 अगस्त का दिन इतिहास के पन्नों में एक खास स्थान रखता है, जहाँ विश्व और भारतीय इतिहास की कई रोचक और महत्वपूर्ण घटनाएँ दर्ज हैं। वेसुवियस पर्वत के विस्फोट से लेकर चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग तक, यह तारीख साहस, संघर्ष, और उपलब्धियों की कहानियों से भरी है। आइए, इस दिन की उन घटनाओं, महान व्यक्तित्वों के जन्म, और यादगार क्षणों को जानें, जिन्होंने दुनिया को नया आकार दियाI
23 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2013 - लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।
- 2012 - राजस्थान में भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।
- 2008 -
- झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधु कोडा ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।
- 2007 - यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर-2007 में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं। पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
- 2004 - अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने। चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फ़िश को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया।
- 2003 - ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो जाने से कम से कम 21 लोग मारे गये, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने घोषित किया कि पाकिस्तान न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार क़ायम रखेगा।
- 2002 - संयुक्त राज्य अमरीका ने मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका, इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।
- 1999 - इस्रायल और फ़िलिस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर वार्ता पुन: प्रारम्भ।
- 1997 - सं.रा. अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
- 1993 - सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को सौंपी गई।
- 1990 -
- पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एकजुट होने की घोषणा की।
- आर्मेनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1979 - ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
- 1976 - चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
- 1947 - वल्लभभाई पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने।
- 1939 - तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
- 1914 - जापान द्वारा जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
- 1839 - ब्रिटेन ने चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर क़ब्ज़ा किया।
- 1821 - मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
23 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1968 - के. के. (गायक) - प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक थे।
- 1955 - सुखदेव नंदाजी काले - नौवीं लोकसभा के सदस्य।
- 1944 - सायरा बानो, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री
- 1923 - बलराम जाखड़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष
- 1918 - अन्ना मणी - भारतीय भौतिक और मौसम वैज्ञानिक थीं।
- गोविन्द विनायक करंदीकर - मराठी में रचना करने वाले प्रसिद्ध कवि, लेखक, अनुवादक व समीक्षक थे।
- 1902 - एच. वी. आर. आयंगर - भारतीय रिज़र्व बैंक के छठे गवर्नर थे।
- 1883 - रामचंद्र कृष्ण प्रभु - गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार थे।
- 1875- राजकुमार शुक्ल- स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक।
- 1872 - टी. प्रकाशम, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री
23 अगस्त को हुए निधन
- 2018 - कुलदीप नैयर - भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार है।
- 2013 - रघुवंश - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं आलोचक थे।
- 2003 - ए. एन. मूर्ति राव - कन्नड़ साहित्यकार थे।
- 1994 - आरती साहा - भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक थीं।
- 1975- विनायकराव पटवर्धन- प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक
Current Affairs
Jobs
Airports Authority of India (AAI) Non Executives Cadres in North Eastern Region Recruitment 2025 (14 Vacancies)
Last Date : 11 January, 2026
Punjab SCERT Punjab State Teacher Eligibility Test (PSTET) - 2025-26
Last Date : 20 February, 2026
Uttar Pradesh UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 (560 Vacancies)
Last Date : 29 March, 2026
Office of the District and Session Judge, Nuh Stenographer Grade-III Recruitment 2026 (08 Vacancies)
Last Date : 24 March, 2026