One Liner
1. गरीब परिवारों के लिए मेरी रसोई योजना किस राज्य में शुरू की गयी है? – पंजाब
2. वर्ष 2027 में AI समिट का आयोजन कहाँ किया जाएगा? – जिनेवा
3. हाल ही में लॉन्च की गयी भारत की नई राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी नीति का क्या नाम है जिसने जीरो-टॉलरेंस फ्रेमवर्क तय किया है? – प्रहार
4. मुकुल रॉय कौन थे जिनका 73 साल की उम्र में निधन हो गया? – राजनेता
5. भारत और अमेरिका के बीच वज्र प्रहार 2026 सैन्य अभ्यास किस राज्य में शुरू किया गया? – हिमाचल प्रदेश
6. भारत के पहले नमो भारत आरआरटीएस का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है? – उत्तर प्रदेश
7. अटल बिहारी वाजपेयी: द इटरनल स्टेट्समैन नामक किताब किसके द्वारा लिखी गयी है? – विजय गोयल
8. हाल ही में रॉब जेटन किस देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं? – नीदरलैंड
9. बूंग किस राज्य से संबंधित फिल्म है जिसने बाफ्टा अवार्ड्स 2026 में बेस्ट चिल्ड्रन्स और फैमिली फिल्म का अवॉर्ड जीता? – मणिपुर
10. महिलाओं को वाइल्डलाइफ़ की रक्षा करने और जंगल से जुड़े अपराधों को रोकने में सशक्त बनाने के लिए ‘वनजीवी दीदी’ पहल किस राज्य में शुरू की गयी है? – झारखंड
11. हाल ही में किस देश ने बाल चिकित्सा जीन थेरेपी परियोजनाओं को शुरू किया है? – संयुक्त अरब अमीरात
12. भारत की पहली क्वांटम वैली कहाँ बनाई जाएगी? – अमरावती
13. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 24 फरवरी