3 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1915 में आज ही के दिन ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया था। 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का ऐलान किया था। भारत के बंटवारे की इस घटना को ‘माउंटबेटन योजना’ के तौर पर जाना जाता है। 

1994 में आज ही के दिन भारत सहायता क्लब का नया नाम भारत सहायता मंच किया गया था। 1943 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की थी। 1972 में आज ही के दिन देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया था।

3 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2014 - 3 जून को ही हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीकी नेशनल क्रिकेट टीम के पहले गैर-सफेद कप्तान बने थे।
    • आज ही के दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन हो गया था।
  • 2008 -
    • तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पर से इस्तीफ़ा दिया। केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली।
    • जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा। वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।
  • 2005 - 3 जून को ही फ्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दोहराया था।
  • 2004 - केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
  • 1999 - हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन, यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी, मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।
  • 1994 - भारत सहायता क्लब का नया नाम 'भारत सहायता मंच' किया गया।
  • 1972 - आज ही के दिन देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया था।
  • 1959 - 3 जून को ही सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया था।
  • 1947 - 3 जून को ही ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया था।
  • 1918 - 3 जून को ही महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इंदौर में ‘हिंदी साहित्य सम्मेलन’ हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के आधार पर हिंदी राजभाषा मानी गई थी।
  • 1915 - आज ही के दिन ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा गया था।
  • 1856 - आज ही के दिन क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया था।
  • 1789 - आज ही के दिन एलेक्स मैकेंज़ी ने मैकेंज़ी नदी की खोज की थी।
  • 1781 - 3 जून को ही जैक जोट ने थॉमस जेफरसन को ब्रिटिश हमले की चेतावनी दी थी।

3 जून को जन्मे व्यक्ति

  • 1982 - तृप्ति मुर्गंडे - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जो एकल और युगल खेलती हैं।
  • 1970 - तालारी रंगैय्या - आंध्र प्रदेश के राजनीतिज्ञ हैं।
  • 1941 - रूमा पाल - भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही हैं।
  • 1930 - जॉर्ज फ़र्नांडिस - एक पूर्व ट्रेड यूनियन नेता थे, जो राजनेता, पत्रकार और भारत के रक्षामंत्री रहे।
  • 1929 - चिमनभाई पटेल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1924 - एम. करुणानिधि - भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1912 - सोहराब फिरोजशाह गोदरेज - प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी, उद्यमी और गोदरेज समूह के अध्यक्ष थे।
  • 1901 - आज ही के दिन ज्ञानपीठ पुरस्कार के प्रथम विजेता महाकवि जी शंकर कुरूप का जन्म हुआ था।
  • 1895 - पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।
  • 1867 - हरविलास शारदा - भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे।
  • 1844 - बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।

3 जून को हुए निधन

  • 2011 - भजन लाल - हरियाणा के कुशल राजनीतिज्ञ तथा तीन बार के मुख्यमंत्री थे।
  • 1999 - आज ही के दिन होवरक्राफ़्ट विमानों के आविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन हुआ था।
  • 1994 - त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल - सामुदायिक नेतृत्व।
  • 1976 - विगगो कैंपमैन - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे।
    • मुनि जिनविजय - प्राचीन भारतीय साहित्य के अन्वेषी, संपादक और पाठालोचक थे।
  • 1974- कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
  • 1930 - आज ही के दिन भारत में ऐतिहासिक रेल हड़ताल कराने वाले और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म हुआ था।
  • 1925 - वी. वी. सुब्रमण्य अय्यर - एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।

Share