12 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2001 में 12 जून को ही सीमा मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश में वार्ता शुरू हुई थी। 1381 में आज ही के दिन इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया था। 1990 में 12 जून को ही रूसी संसद ने औपचारिक रूप से रूस की संप्रभुता की घोषणा की थी। 2002 में 12 जून से ही बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई थी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 जून के दिन देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया था। 1972 में आज ही के दिन महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ था।
12 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2016 - आज ही के दिन सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता था।
- 2008 -
- दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
- प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
- 2007 - 12 जून को ही आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली थी।
- आज ही के दिन कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में 4 भारतीयों का चयन हुआ था।
- 2004 - सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
- 2002 - 12 जून से ही बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई थी।
- 2001 - आज ही के दिन सीमा मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश की वार्ता शुरू हुई थी।
- 1999 - 12 जून को ही पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि की गई।
- 1998 - आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय लिया गया।
- 1987 - ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
- 1975 - 12 जून को ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया था।
- 1972 - आज ही के दिन महात्मा गांधी के जीवन पर 8 खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ था।
- 1665 - 12 जून को ही न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया था।
- 1381 - आज ही के दिन इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया था।
12 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1957 - गीतांजलि श्री - हिन्दी की जानी मानी कथाकार और उपन्यासकार हैं।
- नरेन्द्र सिंह तोमर - भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
- 1949 - सुरुज बाई खांडे - छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका थीं।
- 1947 - बंडारू दत्तात्रेय - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक हैं।
- 1935 - श्यामा - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
- 1932 - ई. श्रीधरन - भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।
- पद्मिनि, हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)
- जयश्री तल्पड़े, मराठी अभिनेत्री (शर्मीली)।
- 1915 - सी. के. नागराज राव - कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थे।
12 जून को हुए निधन
- 2017 - सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।
- 2015 - 12 जून के दिन ही पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन हुआ था।
- 2003 - आज ही के दिन अमेरिकी अभिनेता ग्रेगरी पेक का निधन हुआ था।
- 2000 - पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे - लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार व पटकथाकार, फिल्म निर्देशक, संगीतकार एवं गायक थे।
- 1999 - जलगम वेन्गला राव - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
- 1989 - निलोफर (राजकुमारी) - तुर्की के ओट्टोमन राजसी वंश की आखिरी शहजादी थीं।
- 1986 - अमिय चक्रवर्ती - बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।
- 1981 - पी. बी. गजेन्द्रगडकर - भारत के भूतपूर्व सातवें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 1976 - गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक
- 1972 - श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक।
12 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व बालश्रम निषेध दिवस
Current Affairs
Jobs
National Board Of Examinations In Medical Sciences (NBE) National Eligibility Cum Entrance Test (NEET) for MD / MS / PG Diploma Admission Test 2025
Last Date : 07 May, 2025
University of Allahabad, Prayagraj (U.P.) Post Graduate Admission Test (PGAT) 2025
Last Date : 20 May, 2025
Bihar (BSHS) Medical Officer Ayurvedic, Homeopathic and Unani Recruitment 2025 (2619 vacancies)
Last Date : 15 June, 2025
UPESSC UP Assistant Professor B.Ed Recruitment 2025 (107 vacancies)
Last Date : 12 June, 2025
BPSC Assistant Section Officer Recruitment 2025 (41 Vacancies)
Last Date : 23 June, 2025