6 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आज ही के दिन दिन स्वर्ण मंदिर में सेना का ऑपरेशन ब्लूस्टार खत्म हुआ था। अकाल तख्त हरमंदिर साहिब की तरफ बढ़ती सेना का जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने विरोध किया और इस दौरान दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई थी।
1916 में आज ही के दिन अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया था। 1919 में 6 जून को फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। 1944 में आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और मित्र देशों के सेनाओं ने नॉर्मैंडी पर आक्रमण किया था और यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था।
6 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2008 -
- कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया।
- अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया।
- 2007 - आज ही के दिन दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक लगाई थी।
- 2005 - 6 जून को ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति हुई थी।
- 2004 - भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन।
- 2002 - 6 जून को ही इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया था।
- 2001 - आज ही के दिन नेपाल के शाही परिवार पर गोलियां चलाई गईं थी।
- 1997 - बैंकॉक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका एवं थाईलैंड ने 'बिस्टेक' नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
- 1995 - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
- 1975 - 6 जून को दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन हुआ था।
- 1967 - आज ही के दिन इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया था।
- 1919 - आज ही के दिन प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण हुआ था।
- 6 जून को ही फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1916 - आज ही के दिन अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया था।
- 1831 - आज ही के दिन अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ था।
- 1674 - 6 जून को ही छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था।
6 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1977 - आज ही के दिन बेलारूस के टेनिस खिलाड़ी मैक्स मिरन्यी का जन्म हुआ था।
- 1968 - 6 जून के दिन ही दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री और भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ था।
- 1957 - पशुपति कुमार पारस - भारतीय राजनीतिक दल 'लोक जनशक्ति पार्टी' के राजनीतिज्ञ हैं।
- 1956 - आज ही के दिन स्वीडिश टेनिस खिलाड़ी जिनको महान टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाने वाले ब्योन बोर्ग का जन्म हुआ था।
- 1955 - 6 जून के दिन ही हिंदी के प्रसिद्ध उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का जन्म हुआ था।
- 1946 - रघुवंश प्रसाद सिंह - बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ थे।
- 1945 - टी. सेनका आव - भारतीत राज्य नागालैंड के वरिष्ठ पत्रकार हैं।
- 1939 - आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा का जन्म हुआ था।
- 1936 - 6 जून के दिन ही प्रसिद्ध फिल्म निर्माता डी. रामानायडू का जन्म हुआ था।
- 1930 - सुनील दत्त, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता
- 1924 - एस. आर. बोम्मई - जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
- 1919 - आज ही के दिन हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध गीतकार राजेन्द्र कृष्ण का जन्म हुआ था।
- 1902 - एनी मसकैरिनी - संविधान सभा की सदस्य थीं।
- 1901 - सुकर्णो - इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति थे।
- 1891 - 6 जून के दिन ही उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक मास्ति वेंकटेश अय्यंगार का जन्म हुआ था।
- 1884 - आज ही के दिन प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का जन्म हुआ था।
- 1881 - 6 जून के दिन ही हिंदी भाषा के साहित्यकार गिरिधर शर्मा नवरत्न का जन्म हुआ था।
- 1879 - उपेन्द्रनाथ बंधोपाध्याय - भारत की आज़ादी के लिये संघर्ष करने वाले क्रान्तिकारियों में से एक थे।
- 1829 - ह्यूम, ए. ओ. - एक अवकाश प्राप्त अंग्रेज़ अधिकारी थे।
- 1748 - महाराजा अमर सिंह - पटियाला रियासत के महाराजा थे।
- 1699 - आलमगीर द्वितीय - 16वाँ मुग़ल बादशाह था, जिसने 1754 से 1759 ई. तक राज्य किया।
6 जून को हुए निधन
- 2020 - बासु चटर्जी - हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने पटकथा लेखक और निर्देशक थे।
- 2004 - आज ही के दिन भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन हुआ था।
- 1986 - मास्ति वेंकटेश अय्यंगार - 'कन्नड कहानी के प्रवर्तक' और ’कन्नड की संपत्ति’ के रूप में ख्याति प्राप्त कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, नाटककार, अनुवादक और आलोचक थे।
- 1967 - कैप्टन अवधेश प्रताप सिंह - सामाजिक कार्यकर्त्ता।
- 1982 - डी. देवराज अर्स - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।
- 1982 - वी. वेंकटसुब्बा रेड्डीयर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1957 - रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे - दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष थे।
6 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- घल्लूघारा दिवस (पंजाब)
- अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आई.ओ.सी.) स्थापना दिवस
Current Affairs
Jobs
National Board Of Examinations In Medical Sciences (NBE) National Eligibility Cum Entrance Test (NEET) for MD / MS / PG Diploma Admission Test 2025
Last Date : 07 May, 2025
University of Allahabad, Prayagraj (U.P.) Post Graduate Admission Test (PGAT) 2025
Last Date : 20 May, 2025
Bihar (BSHS) Medical Officer Ayurvedic, Homeopathic and Unani Recruitment 2025 (2619 vacancies)
Last Date : 15 June, 2025
UPESSC UP Assistant Professor B.Ed Recruitment 2025 (107 vacancies)
Last Date : 12 June, 2025
BPSC Assistant Section Officer Recruitment 2025 (41 Vacancies)
Last Date : 23 June, 2025