19 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म 19 जून को ही हुआ था। 19 जून 1970 को नई दिल्ली में राहुल गांधी का जन्म हुआ था।
दुनियाभर में विभिन्न संस्कृतियां देखने को मिलती है, इन्हीं संस्कृतियों का सम्मान करने और उनके बीच सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए हर साल 19 जून को दुनियाभर में विश्व एथनिक दिवस (World Ethnic Day in Hindi) मनाया जाता है।
1910 में आज ही के दिन वॉशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया था और 1945 में 19 जून को ही म्यांमा में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू की का जन्म हुआ था।
19 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2008 -
- उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।
- गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।
- 2007 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया। विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
- 2006 - जापान ने उत्तरी कोरिया को परमाणु परीक्षण मामले पर चेतावनी दी।
- 2005 - 19 जून को ही फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की 100 ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया था।
- 2004 - 19 जून को ही भारतीय सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायु सेना को ज्वाइन किया था।
- 2003 - आज ही के दिन फ़िनलैंड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री एनेली जाटिनमांकी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया था।
- 2002- आज ही के दिन पाकिस्तान के विदेश सचिव इनामुल हक को पाकिस्तान का विदेश मंत्री बनाया गया।
- 1999 - कोलोन (जर्मनी) में समूह-8 की शिखर बैठक प्रारम्भ।
- 1996 - बौद्धिक संपदा क़ानून (आई.पी.आर.) पर चीन एवं सं.रा. अमेरिका में समझौते, प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. की आजीवन सदस्यता से सम्मानित।
- 1968 - आज ही के दिन मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया था।
- 1948 - 19 जून को ही सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया था।
- 1968 - आज ही के दिन मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।
- 1945 - 19 जून को ही म्यांमा में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू की का जन्म हुआ था।
- 1910 - 19 जून को ही वॉशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया था।
19 जून को जन्मे व्यक्ति
- 1970 - आज ही के दिन भारतीय नेता राहुल गांधी का जन्म हुआ था।
- 1948 - ओकरम इबोबी सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।
- 1947 - 19 जून के दिन ही मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म हुआ था।
- 1931 - आज ही के दिन उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का जन्म हुआ था।
- 1922 - 19 जून के दिन ही डेनमार्क के भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता आजे नील्स बोर का जन्म हुआ था।
- 1871 - आज ही के दिन राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी माधवराव सप्रे का जन्म दमोह के पथरिया ग्राम में हुआ था।
19 जून को हुए निधन
- 2021 - गुरुप्रसाद मोहापात्रा - भारतीय आईएएस अधिकारी थे।
- 2018 - नेरेला वेणु माधव - भारतीय मिमिक्री कलाकार थे।
- 1981 - सुभाष मुखोपाध्याय - भारत के 'प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी' के जनक चिकित्सक व वैज्ञानिक थे।
19 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व एथनिक दिवस
Current Affairs
Jobs
National Board Of Examinations In Medical Sciences (NBE) National Eligibility Cum Entrance Test (NEET) for MD / MS / PG Diploma Admission Test 2025
Last Date : 07 May, 2025
University of Allahabad, Prayagraj (U.P.) Post Graduate Admission Test (PGAT) 2025
Last Date : 20 May, 2025
Bihar (BSHS) Medical Officer Ayurvedic, Homeopathic and Unani Recruitment 2025 (2619 vacancies)
Last Date : 15 June, 2025
UPESSC UP Assistant Professor B.Ed Recruitment 2025 (107 vacancies)
Last Date : 12 June, 2025
BPSC Assistant Section Officer Recruitment 2025 (41 Vacancies)
Last Date : 23 June, 2025