24 अगस्त का दिन भारतीय और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। इस दिन न केवल प्राचीन काल में माउंट वेसुवियस का विस्फोट जैसी विश्व-बदलने वाली घटनाएँ हुईं, बल्कि आधुनिक युग में भी स्वतंत्रता संग्राम, खेल, विज्ञान, और राजनीति से जुड़े कई ऐतिहासिक क्षण देखे गए। यह दिन भारत में स्वतंत्रता सेनानियों जैसे शिवराम राजगुरु और बीना दास के जन्मदिन के साथ-साथ विश्व स्तर पर वैज्ञानिक खोजों और सांस्कृतिक उपलब्धियों का भी प्रतीक है। आइए, इस दिन की महत्वपूर्ण घटनाओं को तालिकाओं के माध्यम से समझें।
24 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2015 - अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ली कॉफी का निधन।
- 2011 - मूडीज़ ने जापान की ऋण साख एए3 से घटाकर एए2 कर दी।
- चीन के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगा लिया है। ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने समेत तिब्बत में कई जल परियोजनाओं को अंजाम देने के लिए तैयार बैठे चीनी वैज्ञानिकों ने इन नदियों के मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा करने की बात भी कही है।
- 2009 - वेनेजुएला की स्टेफेनिया फर्नाडिज 'मिस यूनीवर्स-2009' चुनी गईं।
- 2008 - पेइचिंग ओलंपिक का समापन।
- 2006 - अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया।
- 2004 - फ़िलिस्तीनियों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने अरुण गांधी रामल्ला पहुँचे।
- 2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका के उप-विदेशमंत्री रिचर्ड आर्मिटेज ने भारत-पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने का अनुरोध किया।
- 2000 - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को 5 वर्ष की सज़ा।
- 1999 - पाकिस्तान ने कारगिल ऑपरेशन के दौरान भारत द्वारा पकड़े गये 8 युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया।
- 1995 - उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरूआत।
- 1991 - यूक्रेन सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना।
- 1974- फ़ख़रुद्दीन अली अहमद भारत के पांचवें राष्ट्रपति बने
- 1969- वाराहगिरि वेंकट गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने
- 1914 - प्रथम विश्व युद्ध : जर्मन सेना ने नैमूर पर क़ब्ज़ा किया।
- 1690 - जॉब चारनॉक कलकत्ता में आकर बसे।
- कलकत्ता शहर का स्थापना दिवस।
- 1600 - ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला जहाज ‘हेक्टर’ सूरत के तट पर पहुंचा।
- 1456 - गुटेनबर्ग बाइबिल की छपाई का कार्य पूरा किया गया।
24 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1927 - दीप्ति शर्मा - भारत की महिला क्रिकेटर हैं।
- अंजलि देवी भारतीय अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता।
- 1924 - राम निवास मिर्धा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 1917 - बसवराज राजगुरु - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे, जिन्हें 'हिंदुस्तानी संगीत का राजा' कहा जाता है।
- 1912 - चंद्रसिंह बिरकाली - आधुनिक राजस्थान के सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि
- 1911 - बीना दास - भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।
- 1908 - राजगुरु - स्वतंत्रता सेनानी
- 1889 - के. केलप्पन - केरल के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता, स्वतन्त्रता सेनानी और समाज सुधारक।
- 1888 - बाल गंगाधर खेर - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय नेता।
- 1872 - नरसिंह चिन्तामन केलकर - लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।
- 1833 - नर्मद - गुजराती भाषा के युग प्रवर्तक माने जाने वाले रचनाकार।
- 1818 - शिव दयाल साहब - दीक्षित हिन्दू संप्रदाय 'राधा स्वामी सत्संग' के संस्थापक।
24 अगस्त को हुए निधन
- 2019 - अरुण जेटली - भारत सरकार के भूतपूर्व मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख नेता।
- 2016 - ए. आर. किदवई - बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
- 2000 - कल्याणजी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकर।
- 1988 - छ छुंगा - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मिज़ोरम के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
- 1993 - डी. बी. देवधर - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे, जिनके नाम पर क्रिकेट टूर्नामेंट 'देवधर ट्रॉफी' खेला जाता है।
- 1972 - वेंकटरामा रामलिंगम पिल्लई - भारतीय साहित्यकार थे जो तमिलनाडु से थे।
- 1968 - राधाकमल मुखर्जी - आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान।
- 1925 - रामकृष्ण गोपाल भंडारकर - समाजसुधारक।
24 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- कोलकाता वर्षगांठ दिवस
Current Affairs
Jobs
Punjab Subordinate Services Selection Board (PSSSB) Warder (Male), Matron (Female) Recruitment 2026 (532 Vacancies)
Last Date : 21 April, 2026
Indian Army (Bhartiya Sena) SSC Course in Remount & Veterinary Corps (Female) Recruitment 2026 (02 Vacancies)
Last Date : 15 May, 2026
Indian Army (Bhartiya Sena) SSC Course in Remount & Veterinary Corps (Male) Recruitment 2026 (18 Vacancies)
Last Date : 18 May, 2026
Central Reserve Police Force (CRPF) Constable (Technical & Tradesmen and Pioneer) (Male/Female) Recruitment - 2026 (9195 Vacancies)
Last Date : 19 May, 2026