19 अगस्त का दिन इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है, क्योंकि यह दिन भारत और विश्व में कई ऐतिहासिक घटनाओं, उपलब्धियों और महान हस्तियों के जन्म का गवाह रहा है। चाहे वह भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला रुपया सिक्का हो या विश्व में रोम के प्रथम सम्राट सीज़र ऑगस्टस की मृत्यु, यह दिन रोमांचक और प्रेरणादायक कहानियों से भरा है। आइए, इस दिन की महत्वपूर्ण घटनाओं, खेल, मनोरंजन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दिवसों की रोचक यात्रा पर चलें!
19 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2009 - नौसेना के कमांडर दिलीप डोंडी स्वेदेश निर्मित नैसेना नौका महादेई के द्वारा सम्पूर्ण विश्व की यात्रा के अभियान पर रवाना हुये।
- ईराक के बगदाद में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 101 लोगों की मौत और 565 घायल।
- 2008 - पाइमान की सहायक कार्यकारी निदेशक मोसारत कदीय व एसोमैच के अध्यक्ष साजन जिंदल ने भारत-पाक व्यापार संबंधी रिपोर्ट जारी की।
- 2007 - अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।
- 2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीनी उपप्रधानमंत्री को गिरफ़्तार किया।
- 2005 - श्रीलंका सरकार व लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
- 2004 - वान डेन हुगेनबैंड ओलम्पिक सबसे तेज तैराक बने।
- 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाकिस्तान को 5 साल में 11 करोड़ 57 लाख डालर का अनुदान देने का निर्णय लिया।
- 2000 - हिना जलाली विश्व की पहली मानवाधिकार संरक्षक प्रतिनिधि नियुक्त।
- 1999 - भारत की परमाणु नीति मसौदे पर नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
- 1998 - सूडान एवं अफ़ग़ानिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिसाइलों से हमला किया।
- 1978 - ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
- 1977 - सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
- 1964 - संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
- 1949 - भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी।
- 1944- भारत से जापान की अंतिम सैन्य टुकडी को खदेडा गया।
- 1919 - अफ़ग़ानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1796 - स्पेन और फ्रांस ने ब्रिटेन गठबंधन के खिलाफ हस्ताक्षर किये।
- 1757- ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा पहला एक रुपये का सिक्का ढाला गया।
- 1666 - शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
19 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1985 - विजय कुमार - भारतीय निशानेबाज़ हैं।
- 1982 - अरुंधति काटजू - भारतीय अधिवक्ता (वकील) हैं।
- 1967 - सत्या नडेला - विश्व की सबसे बड़ी सॉफ़्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ़्ट के सीईओ हैं।
- 1950 - सुधा मूर्ति - इन्फोसिस फाउंडेशन के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति की पत्नी एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता।
- 1941 - जसवंत सिंह रावत - भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे।
- 1928 - शिवप्रसाद सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।
- 1918 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति।
- 1911 - आरसी प्रसाद सिंह - भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार।
- 1908 - अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।
- 1907 - हज़ारी प्रसाद द्विवेदी, निबन्धकार, उपन्यासकार, आलोचक, चिन्तक तथा शोधकर्ता
- 1891 - हरिशंकर शर्मा - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
- 1887 - एस. सत्यमूर्ति - भारत के क्रांतिकारी नेता थे।
19 अगस्त को हुए निधन
- 2019 - ख़य्याम - भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
- जगन्नाथ मिश्रा - भारतीय राजनेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
- 2013 - रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर - शीर्षस्थ भाषा विज्ञानी, व्याकरण के विद्वान, अनुवादक और हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
- 1993 - उत्पल दत्त - हिन्दी तथा बांग्ला फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता।
- 1987 - लक्ष्मी नारायण मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध नाटककार थे, जिनका हिन्दी के एकांकीकारों में विशेष स्थान है।
- सचिन नाग - प्रसिद्ध भारतीय तैराक थे।
- 1927 - स्वामी सारदानन्द - रामकृष्ण परमहंस के शिष्यों में से एक थे।
- 1909- बदरुद्दीन तैयब जी- प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता
19 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व फ़ोटोग्राफ़ी दिवस
- विश्व मानवीय दिवस
Current Affairs
Jobs
Punjab Subordinate Services Selection Board (PSSSB) Warder (Male), Matron (Female) Recruitment 2026 (532 Vacancies)
Last Date : 21 April, 2026
Indian Army (Bhartiya Sena) SSC Course in Remount & Veterinary Corps (Female) Recruitment 2026 (02 Vacancies)
Last Date : 15 May, 2026
Indian Army (Bhartiya Sena) SSC Course in Remount & Veterinary Corps (Male) Recruitment 2026 (18 Vacancies)
Last Date : 18 May, 2026
Central Reserve Police Force (CRPF) Constable (Technical & Tradesmen and Pioneer) (Male/Female) Recruitment - 2026 (9195 Vacancies)
Last Date : 19 May, 2026