20 अगस्त का दिन भारत और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। यह दिन सामाजिक सुधार, वैज्ञानिक खोज, खेल उपलब्धियों और सांस्कृतिक मील के पत्थरों से भरा है। भारत में इस दिन ब्रह्म समाज की स्थापना और विश्व में मलेरिया की खोज जैसी घटनाएँ हुईं, जो इसे ऐतिहासिक दृष्टि से खास बनाती हैं।
20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2013 - उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।
- 2012 - वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।
- 2008 -
- भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
- रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।
- 2004 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।
- 2002 - फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।
- 2001 - स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
- 1998 - लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
- 1994 - सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
- 1991 - उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की।
- 1988 -
- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
- भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
- 1979 -
- तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया।
- प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 1972 - तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1955 - मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
- 1949 - यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
- 1921 -
- केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
- 1897 - रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
- 1828 - राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1986 - तानिया सचदेव - भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी हैं।
- 1946 - एन. आर. नारायणमूर्ति, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।
- 1944 - राजीव गाँधी - भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे।
- कुमारी नाज़ - हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री थीं।
- 1940 - राजेन्द्र कुमार पचौरी - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद हैं।
- 1919 - बी. जे. दीवान - आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे।
- 1917 - त्रिलोचन शास्त्री - प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
- 1915 - डी. देवराज अर्स - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।
- 1799 - जेम्स प्रिंसेप - ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज़ व्यक्ति थे।
- 1685 - फ़र्रुख़सियर - मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था।
20 अगस्त को हुए निधन
- 2014 - बी. के. एस. आयंगर - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
- 2011 - राम शरण शर्मा - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।
- 1991 - गोपीनाथ मोहंती - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
20 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- सद्भावना दिवस (राजीव गाँधी का जन्म दिवस)
Current Affairs
Jobs
Punjab Subordinate Services Selection Board (PSSSB) Warder (Male), Matron (Female) Recruitment 2026 (532 Vacancies)
Last Date : 21 April, 2026
Indian Army (Bhartiya Sena) SSC Course in Remount & Veterinary Corps (Female) Recruitment 2026 (02 Vacancies)
Last Date : 15 May, 2026
Indian Army (Bhartiya Sena) SSC Course in Remount & Veterinary Corps (Male) Recruitment 2026 (18 Vacancies)
Last Date : 18 May, 2026
Central Reserve Police Force (CRPF) Constable (Technical & Tradesmen and Pioneer) (Male/Female) Recruitment - 2026 (9195 Vacancies)
Last Date : 19 May, 2026