26 अगस्त का दिन भारतीय और विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। यह दिन न केवल युद्धों, राजनीतिक बदलावों और वैज्ञानिक उपलब्धियों का गवाह है, बल्कि महान हस्तियों के जन्म और पुण्यतिथियों का भी प्रतीक है। इसमें भारत में अलाउद्दीन खिलजी का चित्तौड़गढ़ पर कब्जा और विश्व में महिलाओं को मतदान का अधिकार देने वाला 19वां संशोधन जैसे ऐतिहासिक क्षण शामिल हैं। यह तारीख खेल, सिनेमा, संगीत और विज्ञान के क्षेत्र में भी कई उल्लेखनीय घटनाओं को समेटे हुए है, आइए जानते है।
26 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2015 - अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
- 2013 - फिलीपींन्स में विकास सहायता कोष घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन।
- 2008- तेलगु फ़िल्मों के सुपर स्टार चिरंजीवी ने अपनी नई पार्टी प्रजा राज्यम का उद्घाटन किया।
- 2007 - पाक-अफ़ग़ान सीमा पर अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने 12 तालिबानियों को मार गिराया।
- 2002 - दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग शहर में दस दिवसीय पृथ्वी सम्मेलन शुरू।
- 2001 - बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री जेल भेजे गए।
- 1999 - माइकल जाॅनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
- 1982- नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
- 1977 - जर्मनी के म्यूनिख शहर में 20वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत।
- 1920 - अमेरिका में महिलाओं को मताधिकार मिला।
- 1914- बंगाल के क्रांतिकारियों ने कलकत्ता में ब्रिटिश बेड़े पर हमला कर 50 माउजर और 46 हज़ार राउंड गोलियाँ लूटी।
- 1910- नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का युगोस्लाविया में जन्म
- 1303 - अलाउद्दीन ख़िलजी ने चित्तौड़गढ़ पर क़ब्ज़ा किया
26 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1987 - जीतू राय - भारतीय निशानेबाज हैं।
- 1972 - इंद्र कुमार - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
- 1964 - दिनेश रघुवंशी - प्रसिद्ध साहित्यकार (गीत, ग़ज़ल)।
- 1956 - मेनका गाँधी- प्रसिद्ध राजनेत्री, संजय गाँधी की पत्नी एवं पशु-अधिकारवादी।
- 1951 - लुइज़िन्हो फ़लेरो - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं, जो गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।
- 1928 - ओम प्रकाश मुंजल - हीरो साइकिल्स के सह संस्थापक भारतीय व्यापारी और समाज-सेवी।
- 1927 - बालकृष्ण विट्ठलदास दोशी - भारत के प्रसिद्ध वास्तुकार हैं।
- बंसीलाल - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी।
- 1910 - मदर टेरेसा, भारत रत्न सम्मानित
- 1891 - चतुरसेन शास्त्री - हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार।
26 अगस्त को हुए निधन
- 2012 - ए. के. हंगल - प्रसिद्ध अभिनेता और दूरदर्शन कलाकार।
- 2011 - के. ए. दिनशा - चिकित्सीय क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला थीं।
- 1975 - एन. एस. हार्डिकर - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा 'हिन्दुस्तानी सेवादल' के संस्थापक।
- 1910 - विलियम जेम्स - प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक।
- 1948 - कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर - प्रसिद्ध भारतीय मराठी लेखक व नाटककार थे।
- 1934 - अतुल प्रसाद सेन - प्रसिद्ध विधिवेत्ता, शिक्षा प्रेमी, रचनाकार तथा बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और संगीतकार थे।
- 1963 - राधेश्याम कथावाचक - पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।
26 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा
- महिला समानता दिवस
Current Affairs
Jobs
Punjab Subordinate Services Selection Board (PSSSB) Warder (Male), Matron (Female) Recruitment 2026 (532 Vacancies)
Last Date : 21 April, 2026
Indian Army (Bhartiya Sena) SSC Course in Remount & Veterinary Corps (Female) Recruitment 2026 (02 Vacancies)
Last Date : 15 May, 2026
Indian Army (Bhartiya Sena) SSC Course in Remount & Veterinary Corps (Male) Recruitment 2026 (18 Vacancies)
Last Date : 18 May, 2026
Central Reserve Police Force (CRPF) Constable (Technical & Tradesmen and Pioneer) (Male/Female) Recruitment - 2026 (9195 Vacancies)
Last Date : 19 May, 2026