19 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1891 - विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट आॅफ वेनिस” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया।
- 1893 - स्वामी विवेकानंद ने शिकागो (अमेरिका) के विश्व धर्मसंसद में ऐतिहासिक भाषण दिया।
- 1893 - न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाअों को मतदान का अधिकार दिया गया।
- 1946 - भारत की अंतरिम सरकार में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में पहली बार मंत्रिमंडल ने शपथ ली। यह स्वतंत्रता से पहले एक महत्वपूर्ण कदम था, जिसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल थे।
- 1955 - अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह कर राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
- 1957 - अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1960 - भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर हुए, जो दोनों देशों के बीच जल संसाधनों के बंटवारे को नियंत्रित करने वाला एक ऐतिहासिक समझौता था।
- 1962 - भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।
- 1982 - स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 1983 - ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।
- 1985: मेक्सिको सिटी में 8.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें लगभग 10,000 लोग मारे गए और शहर को भारी नुकसान हुआ। यह 20वीं सदी के सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक था।
- 1988 - इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
- 1991: जर्मनी और इटली की सीमा पर आल्प्स पर्वतों में 5,300 साल पुराना एक ममी, जिसे “Ötzi the Iceman” के नाम से जाना जाता है, खोजा गया। यह पुरातत्व के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खोज थी।
- 1996 - एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।
- 1996 - ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 2000 - कर्नम मल्लेश्वरी ने आेलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
- 2002 - इस्रायल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फ़िलिस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।
- 2006 - सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू। पोप बेनेडिक्ट ने अपनी इस्लाम सम्बन्धी टिप्पणी के लिए माफी मांगी। उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ आर्थिक प्रतिबंध को जापान ने मंजूरी प्रदान की। भारत ने आई.एम.एफ़. से सहयोग का वायदा किया।
- 2006 -थाईलैड़ में सैन्य तख्तापलट, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
- 2007 - साइबर वॉर की सम्भावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्थायी कमांड का गठन किया।
- 2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुड्यूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।
- 2009 - गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जाँच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।
- 2019: भारत सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की घोषणा की, जिसका उद्देश्य अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और विदेशी निवेश को आकर्षित करना था। इस कदम ने भारतीय शेयर बाजार में उछाल लाया।
19 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1911 - सर विलियम गोल्डिंग – नोबेल पुरस्कार विजेता ब्रिटिश लेखक, जिन्हें उनकी कृति “लॉर्ड ऑफ द फ्लाइज़” के लिए जाना जाता है। उनकी रचनाएँ मानव स्वभाव और समाज पर गहरे विचारों को दर्शाती हैं।
- 1979 - सत्यदेव प्रसाद - भारतीय तीरंदाज़ हैं।
- 1974: जिमी फॉलन – अमेरिकी हास्य अभिनेता, टेलीविजन होस्ट, और “द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन” के मेजबान, जिन्हें उनके हास्य और मनोरंजन शैली के लिए विश्वभर में सराहा जाता है।
- 1958 - लकी अली- भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता।
- 1965 - सुनीता विलियम्स - अंतरिक्ष एजेंसी 'नासा' के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला।
- 1977 - आकाश चोपड़ा- भारतीय क्रिकेटर।
- 1927 - कुंवर नारायण - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि।
- 1886 - सैयद फ़ज़ल अली - भारतीय न्यायाधीश थे जो असम और उड़ीसा के राज्यपाल रहे।
- 1867 - श्रीपाद दामोदर सातवलेकर - बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।
19 सितंबर को हुए निधन
- 2013 - सरस्वती प्रसाद, चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।
- 1988 - पी. शीलू एओ - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल 'नागा नेशनलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन' से था।
- 1965 - बलवंतराय मेहता - भारतीय राजनीतिज्ञ और गुजरात के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
- 1936 - विष्णुनारायण भातखंडे - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' के विद्वान
- 1719 - रफ़ीउद्दौला - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल वंश का 11वाँ बादशाह था।
- 1581 - सिख गुरु राम दास- सिक्खों के चौथे गुरु।
19 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)
Current Affairs
Jobs
Punjab Subordinate Services Selection Board (PSSSB) Warder (Male), Matron (Female) Recruitment 2026 (532 Vacancies)
Last Date : 21 April, 2026
Indian Army (Bhartiya Sena) SSC Course in Remount & Veterinary Corps (Female) Recruitment 2026 (02 Vacancies)
Last Date : 15 May, 2026
Indian Army (Bhartiya Sena) SSC Course in Remount & Veterinary Corps (Male) Recruitment 2026 (18 Vacancies)
Last Date : 18 May, 2026
Central Reserve Police Force (CRPF) Constable (Technical & Tradesmen and Pioneer) (Male/Female) Recruitment - 2026 (9195 Vacancies)
Last Date : 19 May, 2026