One Liner

1. भारत की पहली ट्रांसजेंडर क्रिकेट अंपायर कौन बन गई हैं? – रितिका श्री

2. भारतीय सेना किस राज्य में ‘प्रगति अभ्यास’ के पहले संस्करण के लिए 11 देशों की मेज़बानी करेगी? – मेघालय

3. यूरोप की पहली पूर्णतः एकीकृत लिथियम परियोजना किस देश में शुरू की गयी है? – फिनलैंड

4. AIFF एलीट यूथ लीग 2025-26 का खिताब किसने जीता है? – पंजाब FC

5. समोआ में आयोजित कॉमनवेल्थ यूथ और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय वेटलिफ्टरों ने कितने स्वर्ण पदक जीते हैं? – 5

6. नीति आयोग ने 2047 तक भारत को कितने ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए DPI@2047 रोडमैप जारी किया है? – 30 ट्रिलियन डॉलर

7. भारत का पहला एकीकृत पुनर्चक्रण संयंत्र किस राज्य में स्थापित किया गया? – उत्तर प्रदेश

8. मेहर बाबा प्रतियोगिता 3 हाल ही में किसके द्वारा शुरू की गयी है? – भारतीय वायु सेना

9. किस देश ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (OPEC) समूह से अलग होने की घोषणा की है? – संयुक्त अरब अमीरात

10. लक्ष्मण कृष्णराव के साथ अन्य किसे सुर ज्योत्सना राष्ट्रीय संगीत पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया? – सुमित्रा गुहा

11. अप्रैल 2026 में किस राज्य या केन्द्रशासित प्रदेश में 5 नए जिलों के निर्माण की घोषणा की गयी है? – लद्दाख

12. स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (SAIL) का मुख्य सतर्कता अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है? – दिलीप कुमार

13. आयुष्मान भारत दिवस हर साल किस दिन मनाया जाता है? – 30 अप्रैल

Share